कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की दिनभर की तेजी हवा हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट होकर कारोबार कर रहे हैं। आज सेंसेक्स पहली बार 29000 के पार जाने में कामयाब हुआ, तो निफ्टी 8750 के ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स ने आज 29060.41 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छूआ और निफ्टी ने 8772.70 के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक दस्तक दी है।
दिग्गजों के सुस्ताने का असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी आया है। ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली हावी है। बीएसई के दोनों ही इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बीएसई का फार्मा इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा उछला है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 28955 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 19.5 अंक यानि 0.25 फीसदी चढ़कर 8749 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान सन फार्मा, डीएलएफ, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, सिप्ला और टाटा स्टील जैसे दिग्गज शेयरों में 3.9-1.5 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, पीएनबी, हीरो मोटो, एचसीएल टेक, एसबीआई और मारुति सुजुकी जैसे दिग्गज शेयरों में 2.9-0.9 फीसदी की गिरावट आई है।
03:50
Unknown
Posted in:
0 comments:
Post a Comment