मजबूती विदेशी संकेतों के दम पर घरेलू बाजारों में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
चीन के बेहतर आर्थिक आंकड़ों से बाजार को सहारा मिला है। चौथी तिमाही में चीन की जीडीपी ग्रोथ अनुमान से बेहतर 7.3 फीसदी रही है। वहीं दिसंबर में चीन के औद्योगिक उत्पादन और रिटेल बिक्री के आंकड़ों में भी अनुमान से बेहतर उछाल देखने को मिली है।
मेटल, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। हालांकि कैपिटल गुड्स और ऑटो शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की मजबूती आई है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166 अंक यानि 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 28428 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 51 अंक यानि करीब 0.6 फीसदी चढ़कर 8602 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान टाटा स्टील, एचडीएफसी, हिंडाल्को, सेसा स्टरलाइट, केर्न इंडिया और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 2.3-1.75 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि गेल, एचयूएल, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज, जी एंटरटेनमेंट, बजाज ऑटो और हीरो मोटो जैसे दिग्गज शेयरों में 2.25-0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
मिडकैप शेयरों में अबान ऑफशोर, बॉम्बे डाईंग, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स, एडेलवाइस और वीडियोकॉन सबसे ज्यादा 8-5.2 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में केसोराम, एसई इन्वेस्टमेंट्स, पोन्नि शुगर्स, स्किपर और एलेंबिक सबसे ज्यादा 20-9 फीसदी तक चढ़े हैं।
Real Time News & Trading Trends Keep Liking #EpicResearch
Facebook – Twitter – YouTube – Pinterest –Linkedin – Google+
For more information ✆ – 0731-6642300 or Visit http://ift.tt/1k8NnLH
00:55
Unknown
Posted in:
0 comments:
Post a Comment