Tuesday, 20 January 2015

निफ्टी 8660 के पार, सेंसेक्स करीब 400 अंक उछला





निफ्टी नए रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ते ही जा रहा है। निफ्टी ने आज 8667.65 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया है। निफ्टी ने अपने पिछले रिकॉर्ड ऊपरी स्तर 8626.95 का पार करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं सेंसेक्स में 375 अंकों की मजबूती देखने को मिली है। सेंसेक्स ने आज 28635.63 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छूआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।



मेटल, बैंकिंग ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। हालांकि पावर और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की मजबूती दिख रही है।



फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 393.5 अंक यानि 1.4 फीसदी की मजबूती के साथ 28655.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 110 अंक यानि करीब 1.3 फीसदी चढ़कर 8661 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



बाजार में कारोबार के इस दौरान एचडीएफसी, सेसा स्टरलाइट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को जैसे दिग्गज शेयरों में 6-2.9 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि गेल, एचयूएल, टाटा पावर, मारुति सुजुकी, हीरो मोटो और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में 2-0.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।



मिडकैप शेयरों में गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स, अबान ऑफशोर, बॉम्बे डाईंग, व्हर्लपूल और रेस्पोंसिव इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 12.1-6.8 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एसई इन्वेस्टमेंट्स, केसोराम, श्रीराम ईपीसी, पोन्नि शुगर्स और आईएफजीएल सबसे ज्यादा 20-10.8 फीसदी तक चढ़े हैं।



यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन के एफटीएसई 100 इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की मजबूती आई है। इसके अलावा फ्रांस के सीएसी 40 इंडेक्स और जर्मनी के डीएएक्स इंडेक्स में भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।



Real Time News & Trading Trends Keep Liking #EpicResearch



FacebookTwitterYouTubePinterestLinkedinGoogle+



For more information ✆ – 0731-6642300 or Visit http://ift.tt/1k8NnLH

0 comments:

Post a Comment

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Online Project management