अच्छे वैश्विक संकेतों के दम पर भारतीय बाजारों की भी अच्छी शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 29000 के अहम स्तर के ऊपर बना हुआ है और निफ्टी में भी 8800 के पार कारोबार देखा जा रहा है। हालांकि बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी देखी जा रही है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.65 अंक यानि 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 29180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 22.60 अंक यानि 0.26 फीसदी चढ़कर 8828 के स्तर पर आ गया है।
बाजार में रियल्टी शेयरों में 1.57 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है। ऑयल एंड गैस शेयरों में 0.73 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल शेयरों में 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बैंकिंग सेक्टर में भी 0.56 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है। गिरने वाले शेयरों में हेल्थकेयर शेयरों में 0.53 फीसदी की गिरावट है और आईटी शेयर लाल निशान में नजर आ रहे हैं।
दिग्गजों में बीपीसीएल में 2.21 फीसदी और सेसा स्टरलाइट में 2.07 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। एसबीआई, डीएलएफ, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को, केर्न इंडिया और एनएमडीसी में 1.65-1.23 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में सन फार्मा 3.25 फीसदी की जोरदार गिरावट दिखा रहा है। इंफोसिस और एशियन पेंट्स में 0.85 फीसदी की कमजोरी है। टाटा पावर, जिंदल स्टील, ल्यूपिन और एनटीपीसी में 0.77-0.38 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
मिडकैप शेयरों में सुजलॉन, धनुका अग्रोटेक, एचडीआईएल, पार्श्वनाथ डेवलपर्स और राजेश एक्सपोर्ट्स में 14.36-5.18 फीसदी की तेजी है। वहीं मिडकैप शेयरों में केएसके एनर्जी वेंचर्स, सन फार्मा एडवांस, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, सीईएससी और रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज में 5.27-2.37 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
स्मॉलकैप शेयरों में इन्फिनाइट कॉम्प, तरंग प्रोजेक्ट्स, ट्री हाउस, सन फ्लैग आयरन और सारदा एनर्जी में 11.01-7.19 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं गिरने वाले शेयरों में डायमंड पावर, ऑप्टो सर्किट्स, बैंकों प्रोडेक्ट्स, जी लर्न और सुदर्शन कैमिकल्स में 12.46-6.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।
Real Time News & Trading Trends Keep Liking #EpicResearch
Facebook – Twitter – YouTube – Pinterest –Linkedin – Google+
For more information ✆ – 0731-6642300 or Visit http://ift.tt/1k8NnLH
22:27
Unknown
Posted in:
0 comments:
Post a Comment